हाईवे पर दो बाइक सबार मजदूरों को कुचला

Uncategorized

mautफर्रुखाबाद: बीती रात एक बाइक पर आ रहे दो बाइक सबारो को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर इतनीजबर्दस्त कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी| पुलिस ने उनके शव को देर रात लोहिया अस्पताल पंहुचाया|
पड़ोसी जनपद हरदोई के पाली कहरई निवासी हंसराम पुत्र तिवारी लाल अपने मौसा चेतराम पुत्र गोविन्द निवासी अल्हागंज के पीरगंज, के साथ बाइक पर सवार होकर शहर कि तरफ आ रहे थे| राजेपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा के पुल के निकट हाईवे पर रात तकरीबन नौ बजकर 30 मिनट पर जब हाईवे से जब दोनों गुजर रहे थे| तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उन दोनों की मौके पर मौत हो गयी|
थाने के सिपाही राजेन्द्र सिंह यादव व उपनेश कुमार ने उन दोनों शवों को रात 11 बजे लोहिया में पंहुचाया | सुबह परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे|