पर्रिकर, नड्डा, वीरेंद्र सिंह व सुरेश्‍ा प्रभु बने कैबिनेट मंत्री

Uncategorized

Modi_Cabinet_JNI-NEWSनई दिल्ली: नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार रविवार को हुआ। इसमें 22 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इस तरह अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल सदस्यों की संख्या 67 हो गई है।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में दोपहर डेढ़ बजे नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सबसे पहले गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, फिर शिवसेना के सांसद सुरेश प्रभु, भाजपा के राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा, हरियाणा के कद्दावर जाट नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता बंडारू दत्तात्रेय, बिहार के सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी और गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद महेश शर्मा को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई।

इसके बाद राज्यमंत्री के रूप में मुख्तार अब्बास नकवी, राम कृपाल यादव, हरिभाई चौधरी आदि ने शपथ ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में 22 नए चेहरों में चार को कैबिनेट, तीन को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 15 को राज्यमंत्री बनाया गया है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन-तीन मंत्री शामिल किए गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले नए मंत्रियों के लिए सात, रेसकोर्स रोड पर सुबह साढ़े नौ बजे चाय-नाश्ते का प्रबंध किया गया था। इसमें सभी संभावित मंत्रियों ने हिस्सा लिया। लेकिन शिवसेना के नेता अनिल देसाई नहीं आए। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में सरकार में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से शिवसेना ने कैबिनेट में शामिल न होने का फैसला किया है।

भाजपा के मंत्रियों की सूची

1-मनोहर पार्रिकर (गोवा)

2-राजीव प्रताप रूड़ी (बिहार)

3-राम कृपाल यादव (बिहार)

4-गिरिराज सिंह (बिहार)

5-साध्वी निरंजन ज्योति (उप्र)

6-मुख्तार अब्बास नकवी (उप्र)

7-महेश शर्मा (उप्र)

8-चौ. बीरेंद्र सिंह (हरियाणा)

9-विजय संपाला (पंजाब)

10-जेपी नड्डा (हिमाचल)

11-जयंत सिन्हा (झारखंड)

12-बाबुल सुप्रियो (प. बंगाल)

13-मोहन कुंडारिया (गुजरात)

14-राज्यव‌र्द्धन राठौर (राजस्थान)

15-सांवर लाल (राजस्थान)

16-हंसराज अहीर (महाराष्ट्र)

17-बंडारू दत्तात्रेय (तेलंगाना)

18-हरिभाई पारथी भाई चौधरी (गुजरात)

सहयोगी दल मंत्रियों की सूची

1-अनिल देसाई (शिवसेना)

2-वाईएस चौधरी (तेदेपा)

3- सुरेश प्रभु (महाराष्ट्र)

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]