जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के लगे जयघोष

Uncategorized

GURU NAANKफर्रुखाबाद: सिक्खों के गुरु, गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया| शहर में कई जगह भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया| इस दौरान सड़को पर जगह-जगह पानी छिडक कर व झाड़ू लगाकर सेवा दी|
प्रकाशोत्सव पर फतेहगढ़ के गुरुसिंह सभा कर्नलगंज से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया| वही शहर के चौक लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारे पंहुची शोभा यात्रा लाल लाल दरवाजे, घुमना, नेहरु रोड, चौक बाजार, लोहाई रोड होते हुये गुरुद्वारे पंहुची जिसके बाद लंगर चखा गया|
फतेहगढ़ में गुरु की साध संगत ने सम्पूर्ण श्रंगार के साथ गुरु ग्रन्थ साहब को रथ में आसन दिया गया| वातानुकूलित रथ संत बाबा कौलसिंह गुरनाम सिंह सरहारी, पंजाब वालो ने सेवा दी| रथ यात्रा मार्ग को हर्षा कौर, कबलजीत कौर आदि ने साफ किया | कानपुर से आयी दशमेश शस्त्र, गदका पार्टी ने शोभा यात्रा में हैरतअंगेज करतब दिखाये| जिसे देख कर लोगो ने दांतों तले उंगलिया दवा ली|
शोभायात्रा का नगर के आइ सी आइ बैक के पास सरदार दीप सिंह के परिवार ने स्वागत किया इतना ही नहीं शोभा यात्रा का स्वागत जगह जगह किया गया|
शहर में निकली पंचप्यारो की सवारी एवम् शोभा यात्रा का स्वागत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने नेहरु रोड पर किया| निमिष टंडन आदि ने भी शोभा यात्रा का स्वागत किया|