एक ही पटल पर कई वर्षो से जमें लिपिकों की सामत: चन्द्रदीप

Uncategorized

snjy bsaफर्रुखाबाद: बीते कई वर्षो से एक ही पटल पर जमे बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिकों की अब सामत आने वाली है| कार्यालय में भ्रष्टाचार के पर्याय बने इन लिपिकों का शासनादेश आने के बाद भी अभी तक तबादला नही किया गया| जिसको लेकर शैक्षिक महासंघ ने अपनी कमर कस ली| संघ जल्द ही इस सम्बन्ध में मुलाकात करेगा|

वीएन पव्लिक स्कूल में बुलाई गयी संगठन की बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश पदाधिकारी व जनपद के प्रभारी चन्द्रदीप सिंह यादव ने लिपिकों के खिलाफ ही मोर्चा खोलने की बात कही| उन्होंने कहा कि बीते 17 जुलाई को प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल बेसिक शिक्षा मंत्री से मिला था| जिसके बाद मंत्री के आदेश पर वर्षो से एक ही पटल पर जमे विभागीय लिपिकों के तत्काल तबादले करने का शासनादेश जारी किया गया था| लेकिन शासनादेश जारी होने के बाद से अभी तक विभाग ने किसी भी लिपिक का तबादला नही किया| जिससे वह बड़ी मात्रा में शिक्षको का शोषण तो कर ही रहे है साथ ही साथ भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा दे रहे है| उन्होंने कहा की इन लिपिकों को हटाने के लिए जल्द ही संगठन का एक प्रतिनधि मंडल जिलाधीश से भेट कर कार्यवाही के लिए कहेगा| श्री यादव ने कहा की जनपद के लेखाविभाग के द्वारा पिछले 6 वर्षो से शिक्षको के आयकर विबरण आयकर कार्यालय ना भेजने की भी जाँच करायी जायेगी|

bsaजिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा की शिक्षक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करे साथ ही साथ वह छात्रों के भविष्य को भी निखारने की अपनी जिम्मेदारी पूरे मनोयोग से निर्वाहन करे| उन्होंने कहा शासनदेश के अनुसार शिक्षको के तत्काल प्रमोशन किये जाये साथ ही साथ उन्हें बीएलओं डियूटी से भी मुक्त किया जाये| बीएलओ के बकाया मानदेय को भी तत्काल भुगतान किया जाये| वहीं विधालयो को कम्प्युटर जल्द उपलब्ध कराये जाये जिससे बच्चों को उसकी शिक्षा दी जा सके|

जिलामंत्री नरेन्द्र पाल सिंह, सुनीता कनौजिया, पी आर सिंह, नरेश चन्द्र दुबे, ब्रजराज मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किये| प्रवीन पाल, आभा सक्सेना, आराधना मिश्रा, असलम मिर्जा, राजेश शर्मा , ललित यादव, संतोष कुमार , हुकुम सिंह, मनोरमा कनौजिया आशा शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे|
संगठन के व्लाक अध्यक्ष मनोनीत
सर्वसम्मति से कमालगंज व्लाक अध्यक्ष पद पर हुकुम सिंह, राजेपुर पुनीता कनौजिया, मोहम्दाबाद आराधना मिश्रा, नवाबगंज में संतोष कुमार को मनोनीत किया गया है| शमसाबाद व कायमगंज में जल्द ही व्लाक अध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी चल रह है|