आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 10 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :girl

दिनांक 10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* ‍िसकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* मिर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर

राशिफल 10 नवंबर 2013, रविवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आप काफी स्ट्रोंग है लेकिन ध्यान रखिएं सेहत के साथ मजाक ना करें. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 33 है. व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। अपने काम से काम रखें।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आपसे सब सहमत हो यह जरूरी नहीं. कुछ लोगों की असहमति का मतलब यह नहीं की आप गलत हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 20 है. यात्रा प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपको जरूरत है कि अब आप बहुत हार्ड वर्क करें. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 23 है. चलते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। परिवारजनों से सामंजस्य बनाए रखें। अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

जब कुछ अच्छा ना लगे तो एक ब्रेक लेना सही रहता है. आज ब्रेक लें, हो सकता है आप आगे के लिए रेडी हो जाएं. आपका लकी रंग पीला  और लकी नंबर12 है. नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। घर-परिवार में वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज किसी बड़े की सलाह आपका दिन बना सकता है. आपका लकी रंग एक्वामेरीन और लकी नंबर 31 है. नए कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज सबसे अच्छी तरह से बात करें, हो सकता है कुछ बात बन जाए. आपका लकी रंग ब्राउन और लकी नंबर 17 है. अपव्यय होगा। अवसर चूकने से निराशा होगी। उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। वाहन तेज गति से न चलाएं।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

अगर खुद से कोई सोचा हुआ काम आप आगे बढ़ाएंगे तो आपके लिए फायदा होगा. आपका लकी रंग औरेंज और लकी नंबर 18 है. व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बनती है। अन्यथा साहस नहीं करें। बचत में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज जो आपन सोचा है वह हो जाए यह जरूरी नहीं सरप्राइज के लिए पूरी तरह तैयार रहिएंगा, आपका लकी रंग लाल और लकी नंबर 11 है. रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें। संतान के कार्यों से समाज में आपकी आलोचना हो सकती है। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 4 है. धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपने आपको प्रमोट कीजिए तभी आप आगे जा सकेंगे, आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपने आपको ब्लैम करना बंद करें और जो हो रहा है उसे स्वीकार करें, आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है. नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। नौकरीपेशा के स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना है। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज चीजों को प्यार से समझने और समझाने की कोशिश करें, आपका लकी रंग ब्लू  और लकी परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी।