थाने के अभिलेखों में गडबड़ी देख सचिव का पारा चढा

Uncategorized

schiv sanjay prsaadफर्रुखाबाद: जनपद में सचिव का दौरा वैसे तो महज एक औपचारिकता ही नजर आया| लेकिन जहानगंज थाने में निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने अभिलेख चेक किये तो वह कुछ बदले हुए अंदाज में नजर आये| अभिलेख पूर्ण ना देख सचिव ने थानेदार पर नाराजगी व्यक्त की|
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद सचिव संजय प्रसाद जहानगंज रोड पर बन रहे हाईवे को देखने के लिए गये| उन्होंने जहानगंज पंहुच कर सबसे पहले थाने का निरिक्षण किया| जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार के साथ पंहुचे सचिव को देख कर पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गये|
जैसे ही वह थाने में घुसे उसी दौरान उन्हें कुछ फरियादियो ने घेर लिया| प्रार्थना पत्र देने के कई दिन बाद भी महिला फुलवती को न्याय नही मिल पाया था| जिस पर सचिव ने तत्काल थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को कार्यवाही के निर्देश दिये| इसके बाद सचिव ने थाने के अभिलेख चेक किये| अपराध रजिस्टर, थाना दिवस, समाधान दिवस, शांति कमेटी आदि रजिस्टर भी चेक किये| उन्हें समाधान दिवस के रजिस्टर में वादी का मोवाइल नम्बर अंकित नही मिला| जिस पर उन्होंने नाराजगी जतायी\ उन्होंने कहा की जब रजिस्टर पर मोबाइल नम्बर ही नही है तो फिर वह किससे बात करे|
उन्होंने रजिस्टर में मोबाइल नम्बर व दोनों पक्षों में समझौता होने पर दोनों के ही हस्ताक्षर कराने के निर्देश भी दिये| सचिव ने थाने के निरीक्षण के बाद जहानगंज में लगे पीडब्लू डी के प्लांट में जाकर जाँच की|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]