सबसिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 3 रुपए महंगा

Uncategorized

lpg-cylinder_20141029_15475_29_10_2014नई दिल्ली: आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में 3 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी कर दी है। बढ़ोत्तरी सबसिडी वाले सिलेंडरों पर की गई है।

एक ओर जहां पेट्रोल की कीमतों में गिरावत आई है तो वहीं दूसरी ओर रसोई गैस की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली वालों को अब 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 417 रुपए में खरीदना पड़ेगा। पहले ये सिलेंडर यहां 414 रुपए में मिलता था। हालांकि कम्पनियों ने दरें बढ़ाने का आदेश दीपावली के दिन 23 अक्टूबर को जारी किया था।

पेट्रोलियम कम्पनियों ने गैस सिलेण्डर वितरकों का कमीशन तीन रुपए बढ़ाया है। जिसका बोझ उपभोक्ताओं पर डाला गया है। अब वितरकों को प्रति सिलेण्डर की आपूर्ति पर 43.71 रुपए मिलेंगे, जबकि पहले 40.71 रुपए मिलते थे। वहीं मुंबई में एक सिलेंडर के लिए अब 452 रुपए चुकाने पड़ेंगे। जबकि पहले यहां 438.50 रुपए चुकाने पड़ते थे।