किसान डेयरी व मत्स्य पालन से अपनी आमदनी को बढाये: डीएम

Uncategorized

dm  nrendr kumarफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने जनपद स्तर की रवि गोष्ठी, किसान मेला तथा कृषि प्रदर्शनी का उदघाटन किया| उन्होंने इस दौरान किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा की किसान अपनी आय शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्य योजनाओ का लाभ लेकर बढा सकता है|
जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा की किसानो को सजग रह कर शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओ और कार्यक्रमो की जानकारी रखनी होगी| विभिन्य प्रकार की सरकारी योजनाये में किसानो को सरकारी सहायता दी जाती है| जो सबसीडी के रूप में खाद, बीज, उर्वरक. तथा कृषि यंत्रो आदि पर लागू होगी| इसका पूरा लाभ लेने की जरूरत है|
उन्होंने कहा की किसान खेती के अतिरिक्त दुग्घ डेयरी, मत्स पालन आदि छोटे छोटे उद्योग लगाकर सरकारी सहायता के साथ अपने आमदनी के श्रोतो को बढा सकते है| उन्होंने कहा की किसान कृषि सम्बन्धी जानकारी के लिए जनपद के कृषि अधिकारियो से भेट कर समस्या को उनके समझ रखे | उन्होंने कहा की हर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जाता है| किसानो को यदि समस्या आ रही है तो वह किसान दिवस में अपनी समस्या का समाधान करा सकते है|
समारोह में सभी अधिकारी मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]