गायन प्रतियोगिता में सजी सुरों की महफ़िल

Uncategorized

sangam kla krupफर्रुखाबाद: संगम कला ग्रुप द्वारा आयोजित गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुरों की महफिल सजा दी| प्रतिभागियों ने सुरों को एक नई दिशा दी|
बीते 26 अक्टूबर को नेशनल सिंगिग टेलेंट का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ जितेन्द्र सिंह यादव व शिवम् गुप्ता के द्वारा किया गया| कार्यक्रम में मैनपुरी, लखनऊ व खीरी के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया| समारोह में जज की भूमिका बरेली के राजकुमार सिंह व आगरा के मशहूर शास्त्रीय संगीत गायक नागेन्द्र सैनी व संदीप मिश्रा ने की| वही पुरुस्कारों का वितरण डॉ सतीश राजपूत, राहुल तिवारी व डॉ पूनम शर्मा के द्वारा कराया गया| प्रतियोगिता में सव जूनियर से प्रथम अभिजीत, दूसरे स्थान पर आयुष लाल, जूनियर वर्ग में सुमित तिवारी प्रथम, पूर्णिमा चतुर्वेदी का दूसरे स्थान व उत्कर्ष त्रिवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया|
सीनियर वर्ग में लखनऊ के आकाश गुप्ता ने प्रथम, शेखर श्रीवास्तव ने प्रथम नोन फ़िल्मी व मनोज शर्मा ने तीसरे स्थान पर कब्ज़ा किया| कार्यक्रम का संचालन अनुभव लाल व राजीव दीक्षित ने किया|

इस दौरान नीरज शुक्ला, मुदित टंडन, संजय श्रीवास्तव, रचित महरोत्रा, रिंकू गुप्ता, राजीव दुबे, बाबी दुबे, ब्रज किशोर दुबे, विकास दुबे अविनाश दुबे आदि मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]