भाई दूज मनाने मायके जा रही महिला की मौत, पति बच्चे घायल

Uncategorized

srvesh kushvahफर्रुखाबाद: अचानक प्रेमादेवी के परिवार कि ख़ुशी मातम में बदल गयी| उसे जब सूचना मिली कि उसकी बहू मौत के मुंह में चली गयी| बेटा व दो पौत्र अस्पताल में भर्ती है| वही माँ कि मौत हो जाने पर मासूम भाईओ का बुरा हाल है| देखने वालो कि भी आंखे नम होने से नही बच सकी|
शहर कोतवाली क्षेत्र केग्राम खानपुर कादरी गेट निवासी सर्वेश पुत्र भीकम सिंह कुशवाह अपनी पत्नी देवकी व पुत्र आठ वर्षीय दुर्गेश व पांच वर्षीय देवेश के साथ पड़ोसी जनपद हरदोई के ग्राम नुरौली बाइक पर जा रहा था| वह जब रूपापुर के निकट पंहुचा तो उसकी बाइक को बड़े वाहन ने टक्कर मार दी|
जिससे बाइक पर सवार दम्पत्ति व उनके दो मासूम बेटे गम्भीर हो गये| स्थानीय पुलिस ने उन्हें निजी वाहन से लोहिया अस्पताल भेज दिया| जंहा सर्वेश कि पत्नी देवकी को मृत घोषित कर दिया गया| वही सर्वेश के सर पर गम्भीर चोट होने के कारण उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है| लेकिन बच्चो को मामूली खरोंच ही आयी है| सूचना मिलने पर सर्वेश कि माँ प्रेमा देवी लोहिया अस्पताल पंहुची और उसने दोनों कि शिनाख्त कर ली| सर्वेश कि सास ने ही मृत बहू के जेवर को उतार कर रख लिया|