रामभद्राचार्य बोले हे गंगा मइया निर्मल व पवित्र हो जाओ

Uncategorized

10726496_718887794871612_140069086_n copyफर्रुखाबाद; बीते दिन रामभद्राचार्य ने पांचालघाट पर बने दुर्वासा जी के आश्रम पर पंहुच कर दीपदान के कार्यक्रम में भाग लिया| जिसमे वे अचानक ही बोले पड़े की हे गंगा मइया पवित्र व निर्मल हो जाओ| उन्होंने गंगा को अविरल व निर्मल रखने के लिए अभी को आगे आने की बात कही|

गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति ने दुर्वासा जी के आश्रम पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया| जिसमे पंहुचे जगतगुरु रामभद्राचार्य जी ने कहा की गंगा हम सभी की माँ है और माँ की गोद को बेटा गंदा करे यह शोभा नही देता| आज की गंगा मैली हो रही है| इस लिए उसकी निर्मलता को कायम रखने के लिए हम सभी को आगे आना होगा| उन्होने गंगा में गंदगी ना करने व उसे निर्मल बनाये रखने के विषय में गंगा भक्तो को मधुरता से समझाया| रामभद्राचार्य जी ने मौके पर मौजूद सभी को गंगा को निर्मल रखने का संकल्प भी दिलाया| स्वामी जी ने भोलेनाथ के अभिषेक में भी हिस्सा लिया|
इस दौरान कमेटी के संस्थापक सत्यव्रत पाण्डेय , संरक्षक डॉ अनुपम दुवे, अमित मिश्रा, रमन तिवारी, रामजी पाठक, प्रमोद दीक्षित, अंकित शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, अतुल दुबे व अनुज दुबे आदि लोग मौजूद रहे|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]