नहर कटी: सिचाई विभाग की लापरवाही की भेट चढ़ गयी सैकड़ो वीघा जमीन

Uncategorized

BADHफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीते काफी समय से सिचाई विभाग की लापरवाही का नमूना बनी निचली गंगा नहर बीती रात्रि को अचानक पानी बढने से कट गयी| जिसके बाद सैकड़ो वीघा जमीन जल मग्न हो गयी है| प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई सहायता ग्रामीणों को नही पंहुचायी गयी है|
शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम अददूपुर के निकट से निकली निचली गंगा नहर ने बीती रात कई गाँवो को अपनी चपेट में ले लिया| जिससे सैकड़ो वीघा जमीन जल मग्न हो गयी| दोपहर बारह बजे तक किसी भी अधिकारी ने मौके पर पंहुच कर जायजा तक नही लिया| नहर कटने से अददूपुर , करनपुर आदि के सम्पर्क मार्ग पानी में डूब गया|
पानी भरने के बाद ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से ना जाकर लगभग एक किलो मीटर तक घूम कर जाना पढ़ रहा है| वही प्रशासन ने जल्द यदि इस ओर ध्यान ना दिया तो सैकड़ो वीघा फसल खराब हो जाएगी|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]