कृषि मेले लगाकर किसानों को दी जाएगी उन्नत तकनीक की जानकारी

Uncategorized

krishi melaफर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार और कृषि विभाग की ओर से संचालित कृषक लाभ योजनाओं की जानकारी देने के लिए कृषि निवेश मेलों का आयोजन किया जाएगा| यह मेले जिले के सभी विकास क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे| मेलों में किसानों को नवीन तकनीक के साथ संतुलित उर्वरक, उन्नत प्रमाणित बीज के साथ ही कृषि निवेश के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी| ताकि कृषि उत्पादकता में वृद्धि हो सके|

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘मेलों में कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, इफको, कृभको, इंडोगल्फ आदि उर्वरक निर्माता कंपनियों के विशेषज्ञ प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे’| इन कंपनियों की ओर से मेले में स्टाल भी लगाए जाएंगे| कृषि से सम्बंधित सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे| इसके साथ ही 29 अक्टूबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रवी गोष्ठी एवं किसान मेला/कृषि प्रदर्शनी का आयोजन ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में होगा| जिसमे नवीनतम तकनीक, कृषि योजनाओं और किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी|

कब कहाँ आयोजित होंगे मेले
कायमगंज ब्लॉक:कायमगंज ब्लॉक में 1 नवंबर को फ़ूड फेक्ट्री के निकट आदर्श इंटर कालेज मैदान में कृषि निवेश मेला आयोजित होगा| मेला सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक चलेगा| जिला आलू विकास अधिकारी को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है|

कमालगंज ब्लॉक:कमालगंज ब्लॉक में नवीन मंडी स्थल पर ३ नवंबर को मेले का आयोजन किया जाएगा| मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को मेले का नोडल अफसर बनाया गया है| मेले का समय पूर्ववत ही रहेगा|

नवाबगंज ब्लॉक:5 नवंबर को ब्लॉक परिसर में मेला का आयोजन किया जाएगा| यह मेला भूमि संरक्षण अधिकारी की देखरेख में संचालित होगा|

राजेपुर ब्लॉक:7 नवंबर को ब्लॉक के सामने रामलीला मैदान में मेले का आयोजन होगा| जिला गन्ना अधिकारी को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है|

शमशाबाद ब्लॉक:10 नवंबर को राजकीय कृषि बीज भण्डार फैजबाग में कृषि निवेश मेला आयोजित होगा| जिला कृषि अधिकारी को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है|

मोहम्मदाबाद ब्लॉक: मोहम्मदाबाद में 11 नवंबर को राजकीय कृषि बीज भण्डार केंद्र पर मेले का आयोजन होगा| जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां को नोडल अधिकारी नामित किया गया है|

बढपुर ब्लॉक:बढपुर ब्लॉक में 12 नवंबर को केन्द्रीय कृषि बीज भण्डार परिसर बिजाधरपुर में मेला लगेगा| सहायक अभियंता लघु सिंचाई को इस मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है|