दुष्साहस: आधी रात को घर में घुस पूर्व प्रधान का घर लूट लिया

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शमसाबाद थाने के अंतर्गत दलेलगंज गाव में आधी रात को अज्ञात बदमाशो ने घर में घुस कर लूट पाट कर दी| घर पर केवल महिलाये व् बच्चे थे| गृहस्वामी दलेलगंज के पूर्व प्रधान वीरेंद्र त्रिपाठी दिल्ली के आल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट में इलाज करा रहे है| उनका आज शनिवार को किडनी का ऑपरेशन होना है| वीरेंद्र के साथ उनके दोनों पुत्र भी दिल्ली में थे| घर पर प्रधान की दोनों बहुए और बच्चे ही थे| छोटी बहू वंदना के मुताबिक बदमाश तीन से चार की संख्या में थे| घटना के बाद 100 नंबर पर डायल करने के बाद पुलिस पहुंच गयी थी| पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बिखरा हुआ सामान समेत कर रखवाया और चली गयी| सुबह 12 बजे खबर लिखने तक पुलिस न दो दुबारा घटनास्थल पर पहुंची और न ही बदमाशो को पकड़ने की कोई कवायद की गयी|
Loot2ये है यूपी पुलिस-
हमेशा की तरह घटना के बाद पहुंची पुलिस ने खानापूर्ति कर अपनी नौकरी पूरी की| न तो रात में कोई सर्च ऑपरेशन किया गया और न ही सुबह पीडितो से कोई जानकारी लेने का प्रयास| लूट की घटना के बाद घर को फॉरेंसिक जाँच के लिए सुरक्षित करना तो दूर पुलिस ने खुद ही बाहर बिखरा पड़ा हुआ सामान खड़े होकर इक्क्ठा करवा दिया| खोजने के लिए जासूसी कुत्ते/कुतिया को बुलाना तो दूर मौके पर चौकीदार को भी तैनात नहीं किया गया|

दलेलगंज निवासी पूर्व प्रधान की छोटी पुत्र वधु वंदना पत्नी आनंद ने जेएनआई संवाददाता को बताया कि रात लगभग 2 बजे एक बदमाश घर के अंदर घुस आया| उस वक़्त घर में उसकी जिठानी पत्नी आशीष और बच्चे ही थे| बदमाश ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया| उसके बाद सेफ आदि तोड़ कर लूटपाट की| जाते समय उन्होंने देखा की कई लोग थे| घटना के बाद उन्होंने अपने पति को फोन किया| उनके पति ने उन्हें तत्काल 100 नंबर पर फोन करने की सलाह दी|

वीरेंद्र त्रिपाठी के घर पर वर्ष 2007 में भी बड़े पैमाने पर डकैती पड़ चुकी है| उस दौरान भी घर के सदस्यों को मारपीट कर बदमाशो ने घायल कर लूटपाट की थी|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]