रामकथाओ के रस में घोले जा रहे गंदे फ़िल्मी गीत: रामभद्राचार्य

Uncategorized

RAM KTHAफर्रुखाबाद: स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा है की वर्तमान में जो कथाओ का आयोजन हो रहा है उसमे कब्बाली, फ़िल्मी गीत, गजले श्रोताओ को परोसी जा रही है| जिससे रामकथा प्रदूषित होती जा रही है|
कथा के संयोजक अनिल कुमार त्रिपाठी के खतराना स्थित आवास पर आयोजित कलमकार वार्ता में बोलते हुए रामभद्राचार्य ने कहा की राम कथा में कब्बाली, गंदे-गंदे फ़िल्मी गीत, गजले गायी जा रही है| जिसके राम कथा नही वह काम कथा बनती जा रही है| यदि रामकथा में अश्लीलता झलकना बंद नही हुई तो रामचरित मानस प्रदूषित हो ही जाएगी| उन्होंने कहा की कुछ लोग अपने को चमकाने व पैसे कमाने के चक्कर में रामकथा की हकीकत से लोगो को दूर कर रहे है|
उन्होंने यह भी कहा की राम मन्दिर तो 2016 तक हर कीमत पर बनेगा, रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित किया जायेगा| बे बोले की मस्जिद बनाने को किसने मना किया लेकिन बाबर जैसे व्यक्ति के नाम पर मस्जिद बनाने की इजाजत नही दी जा सकती| कश्मीर से धारा 370 को हटाये जाने की बात पर उन्होंने भरोसा दिया की धारा को जल्द हटाया जायेगा|
साई संत है भगवान नही
रामभद्राचार्य ने कहा कोर्ट ने जो साई भक्तो की याचिका ख़ारिज कर अपना जबाब दे दिया है| साई को संत कहना उचित है लेकिन भगवान का दर्जा देना उचित नही| उन्होंने मंदिरों में साई की मूर्ति को रखने पर भी आपत्ति जताई|
5000 विकलांगो को दिखा चुके जीवन का रास्ता
उन्होंने कहा है की अपने विश्व विधालय के माध्यम से उन्होंने 5000 विकलांगो को जिंदगी जीने का रास्ता दिया है| उन्होंने कहा की किसी भी इंटर पास विकलांग को उनके विकलांग विश्व विधालय में लायेगे| उसे वह मुफ्त शिक्षा, मुफ्त खाना व मुफ्त रहने की जगह देगे|
इस दौरान सुरेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे|