Tuesday, March 11, 2025
spot_img
HomeUncategorizedसपाई मनाते तो है लेकिन मानते नही: सतीश दीक्षित

सपाई मनाते तो है लेकिन मानते नही: सतीश दीक्षित

spaaफर्रुखाबाद:समाजवादी विचार धारा के धनी डॉ राम मनोहर लोहिया की पूण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व चेयरमैन श्रम सबिदा बोर्ड सतीश दीक्षित ने कहा की समाजवादी पार्टी के लोग लोहिया जी की जयंती को तो मनाते है लेकिन अधिकतर उनके विचारो को अपने जीवन में उतारते नही दिखते| उन्होंने सपाईयो को लोहिया की सोंच को जीवन में उतरने की बात कही|

समाजवादी पार्टी के जनक राम मनोहर लोहिया की मृत्यु 30 सितम्बर 1967 को लोहिया को नई दिल्ली के विलिंग्डन अस्पताल अब जिसे लोहिया अस्पताल कहा जाता है को पौरूष ग्रंथि के आपरेशन के लिए भर्ती किया गया जहां 12 अक्टूबर 1967 को उनका देहांत 57 वर्ष की आयु में हो गया। सपा के जिला कार्यालय आवास विकास पर आयोजित गोष्ठी में पंहुचे नेताओ ने पहले लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| जिसके पश्चात कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे बोलते हुए सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा की सपा में जल्द प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा| जिसमे सपा के सक्रिय सदस्यों को शामिल किया जायेगा|
श्री यादव ने कहा की सपा से जुड़े लोगो से पहले ही कहा गया था की जो अधिक से अधिक सदस्य बनाएगा वही कमेटी में पदाधिकारी भी बनाया जायेगा|
उन्होंने यह भी कहा की सपा में जादातर लोग केबल यह चाहते है की केबल वही रहे| उन्हें यह भाबना बदलनी होगी सभी के साथ समान व्यवहार करना होगा| उन्होंने यह भी कहा की हमे पद के लिए काम करने की भावना को भी कम करना होगा पार्टी के हित में काम करने की भावना रखनी होगी|
पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की लोहिया की समाजवादी विचार धारा को हमे जन-जन तक पंहुचाना होगा| श्री दीक्षित ने कहा सपाई जयंती तो मनाते है लेकिन मानते नही| हमे उनकी विचार धारा को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है|
इस दौरान संचालन मुन्ना यादव ने किया व मंदीप यादव, पुष्पेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे|
लोहिया की जयंती में नही आये जनपद के एक भी सपा विधायक
डॉ राममनोहर लोहिया की पूण्यतिथि पर सपा के एक भी विधायक नही पंहुचे, कई पूर्व विधायक भी नदारत रहे|, सदर से पूर्व उर्मिला राजपूत व पूर्व नगरपालिका चेयर मैंन दमयंती सिंह भी गोष्ठी में नजर नही आयी| पूरी गोष्ठी छोटे नेताओ की भीड़ में ही निपट गयी| सपा के जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने बताया की सभी विधायको से बात की थी लेकिन सभी बाहर है| जिस कारण वः नही आ सके|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments