गंगा घाटो पर सफाईकर्मी व पुलिस तैनाती की मांग

Uncategorized

HMSफर्रुखाबाद: गंगा सफाई अभियान के लिए आगे आया हिन्दू महासभा इस बार कुछ अलग करने की फ़िराक में है| प्रशासन के वादों से परेशान होकर संगठन गंगा की गोद को खुद साफ़ करने की योजना बना रहा है| जिसके चलते संगठन ने तहसील दिवस में मांग पत्र सौप कर गंगा के दोनों तरफ सफाई कर्मी व् पुलिस कर्मी तैनात किये जाने की बात कही है|
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम के साथ तकरीवन दर्जन भर पदाधिकारी तहसील दिवस पंहुचे और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा गया है की शमशान घाट की तरफ की भूमि की पैमाइस कराकर अतिक्रमण हटाया जाये| गंगा घाट पर शौच करने पर रोक लगायी जाये| गंदगी होने पर चौकी प्रभारी को दोषी माना जाये| वही गंगा के पर्वो पर महिला पुलिस की भी व्यवस्था होने की मांग की गयी है| प्रशासन द्वारा मांगो पर कोई कार्यवाही ना होने पर अनशन की चेतावनी दी गयी है|
इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, युवा नगर मंत्री दीपक शर्मा, शुभम शर्मा, मानू वर्मा आदि लोग मौजूद रहे|