12 बीघा खेत के लिए विधवा के दुधमुंहे की हत्या

Uncategorized

HTTYAफर्रुखाबाद: जर, जोरू व् जमीन सबसे बड़े विवाद के कारण है| जिसके चक्कर मे कब कौन किस पर हाबी हो जाये यह कोई नही जानता| रविवार शाम को एक दुधमुंहे कि निर्मम हत्या कर दी गयी| परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है| आरोपी अभी फरार है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम श्याम नगर भोपतपट्टी निवासी अजय कुमार पुत्र तोताराम ने अपनी बहन मंजू देवी का विवाह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम नगलाराम किशन गंगोली निवासी रामनरेश के पुत्र मंगल सिंह के साथ कि थी| मंगल सिंह कि बीते चार फरवरी 2013 को सांप के कांटने से हो गयी थी| भगवान ने मंजू कि मांग का सिंदूर छीन लिया| उसके जीने का एक सहारा उसका एक चार माह का दुधमुंह पुत्र ही बचा था| जिसके नाम पर उसके पिता मंगल सिंह कि 12 बीघा भूमि आ गयी थी| मंगल सिंह दो भाई थे| उसकी मौत के बाद मंगल का एक बड़ा भाई सुमंगल सिंह ही रह गया था|
विधवा मंजू देवी के भाई अजय सिंह ने बताया कि जीजा कि मौत के बाद मंजू का पुत्र उसके जेठ के आँखों में खटकने लगा था| जिसके बाद ससुराली मंजू को परेशान करने लगे| बीते 12 अगस्त 2014 को ससुरालियो ने मंजू को घर से निकाल दिया| जिसके बाद उसी दिन उसके भाई अजय उसे मायके ले आये| अजय का आरोप है कि रविवार को उसकी बहन मंजू घर पर थी| तभी मौका देखकर सुमंगल के चचेरे भाई सोबरन पुत्र गंगा राम उनके पुत्र जितेन्द्र व् वीरेंद्र, दीपक पुत्र जितेन्द्र पंहुचे| उन्होंने मंजू के साथ मारपीट कर बच्चे कोप उनसे छीनने की कोशिश कि| किसी आरोपी ने उसके मुंह पर तकिया रख कर अधमरा कर दिया| मौका देखकर फरार हो गये| परिजन बच्चे को लेकर आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंग होम दिखाया| चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया| मासूम के मामा अजय कुमार ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है| पुलिस ने दबिस भी दी लेकिन आरोपी फरार मिले|