जागरूक हुई जनता: गंगा में लावारिश लाशे फेंकने से खफा आधा दर्जन संगठनो ने प्रशासन को घेरा

Uncategorized

jni ganga abiyaanफर्रुखाबाद: यह बात सच है की अगर सभी एक मंच पर आ जाये तो गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने से कोई नही रोक सकता| जेएनआई की खबर के प्रकाशन के बाद आखिर जनपद के तकरीबन आधा दर्जन समाजिक व धार्मिक संगठनो ने गंगा की करुण पुकार से प्रशासन को अवगत कराया| संगठनो ने गंगा में पुलिस द्वारा लावारिश लाशे डाले जाने का विरोध किया| प्रशासनिक अधिकारियो ने जल्द कार्यवाही का आश्वासंन दिया है| वही कई संगठनो ने आगे तक की रणनीति भी बना ली है|
गंगा में दिनों दिन बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने का प्रयास कोई आज नया नही है समय समय पर सामाजिक संगठन व मिडिया द्वारा कई प्रयास किये जा चुके है लेकिन नतीजा नौ दिन चले अढाई कोस का ही निकलता है| सर्वोदय मण्डल को तो कई दौरों में विधुत शवदाह गृह बनाये जाने के लिए अनशन कर चुका है लेकिन प्रशासन से केबल लालीपाप ही मिलता है|
जेएनआई ने 24 सितम्बर को खबर प्रकाशित की”लावारिश लाशो को गंगा में फेंक रही यूपी पुलिस, 1001 में कर्मकांड तक का ठेका” जिसके प्रकाशन के जनपद में तकरीबन आधा दर्जन संगठनो में उबाल आ गया और उन्होंने ने इसका विरोध किया| जिसके चलते उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपालबाबू पुरवार के साथ महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण सिंह, वनाकस के महामंत्री दिवाकर नन्द दुबे व यदुनन्दन लाल गोस्वामी, सर्वोदय मित्र मंडल के जिला महामंत्री गौरव गुप्ता व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल वर्मा, विक्रांत सिंह ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल को सौपा|
संगठनो के द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है की गंगा के लिए सबसे बड़ा खतरा खाकी वर्दीधारीयो द्वारा पैदा किया गया है, वह यह है कि उनके द्वारा लावारिश लाशे खुलेआम गंगा में फेंकी जाती है अथवा गंगा के किनारे तटो पर गड्ढो में दफनाई जाती है, जिन्हें कुत्ते निकालकर नोच-नोच कर खाते है और वह लाशे बाद में खीच कर गंगा में डाल दी जाती है| संगठन ने इसे तत्काल प्रभाव से बंद कराए जाने की मांग की है| इसके साथ ही गंगा के दुकानदार प्लास्टिक की पालिथिन का प्रयोग करते है जो किनारे पर पड़ी रहती है|
सर्वोदय मंडल के महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने कहा की संगठन क द्वारा विधुत शवदाह गृह बनाये जाने की मांग लगातार की जा रही है| विधुत शव दाह गृह के बनने से लावारिश लाशो को भी सस्ती दरो पर दफनाया जा सकेगा|
वही हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कर कहा है की लावारिश लाशो को गंगा के किनारे पुलिस द्वारा गाड़ दिया जाता है| वह भी अपने कार्यो में लापरवाही करते है जिन्हें कुत्ते खीच कर खोल देते है| जबकि लावारिश लाशो के अंतिम संस्कार हेतु शासन की तरफ से धन अवमुक्त होता है| जो लाश के धर्म के अनुसार दिया जाता है| पुलिस धन बचाने के चक्कर में यह लोग इस घिनौनी कृत्य को अंजाम देते है| जिस पर तत्काल कार्यवाही की जाये|
इसके साथ ही नखास चौकी इंचार्ज मो आसिफ अवैध धन्धो जैसे नशीले पदार्थो की बिक्री एवं सट्टे आदि का कार्य करवाते है उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए|
हिन्दू महासभा में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सोनू वाथम, श्याम शाक्य युवा नगर अध्यक्ष, मन्त्री वैभव गुप्ता, मोहित वाथम, शिवम् गुप्ता व दीपक शर्मा नगर महामंत्री आदि लोग भी मौजूद रहे|
वही जय भोले बाबा कमेटी ने भी पुलिस द्वारा लावारिश लाशो को गंगा में प्रवाहित करने व किनारों पर दबाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है| कमिटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने बताया की वह प्रशासन से मांग करेगे की वह जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाये जिससे गंगा को अविरल व निर्मल बनाये जाने का सपना पूरा हो सके|
इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने बताया की मांगो पर शीघ्र ही अमल किया जायेगा|