त्योहारों पर जिले में पुतैद रहेगे 852 जवान

Uncategorized

upp 1फर्रुखाबाद: आईजी जोन कानपुर ने विजय दशहरा, नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व बकरीद के त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में 853 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी है। उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।

आईजी की समीक्षा में जिले में दस स्थानों पर विजय दशहरा पर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतला दहन की सूचना दी गई। आईजी ने विजय दशहरा, नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, चार उपाधीक्षक, 14 थाना प्रभारी, 70 दारोगा, 40 हेडकांस्टेबिल, 340 कांस्टेबिल, 350 होमगार्ड एवं एक प्लाटून पीएसी तैनात की है। पीएसी की एक प्लाटून में कमांडर के अतिरिक्त 3 हेडकांस्टेबिल व 30 सिपाही शामिल हैं।

आईजी ने पुलिस अधीक्षक को त्योहारों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिये हैं। चयनित स्थानों पर पुलिस पहले से ही निगरानी रखेगी। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि विवाद की स्थिति होने पर उस पर विशेष ध्यान दिया जाये।

विदित है कि विजय दशहरा पर शहर के क्रिश्चियन कालेज ग्राउंड व फतेहगढ़ के मिलेट्री ग्राउंड पर बड़ा आयोजन होता है, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जमा होती है। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।