गंगा में लावारिश लाशे डालने पर लगेगी रोक: डीएम

Uncategorized

dm ganga abhiyanफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने गंगा को अविरल व निर्मल बनाने के लिए शासन व केंद्र से चलाये जा रहे अभियान में के कड़ी और जोड़ दी| उन्होंने कहा की पुलिस के द्वारा जो लावारिश लाशे गंगा में डाली जा रही है उनपर आज ही से रोक लगायी जाएगी| जिसके लिए पुलिस को लिखित में आदेश जारी किये जायेगे| उन्होंने गंगा सफाई के लिए अन्य कई दिशा निर्देश जारी किये|
श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुलाई गयी कलमकार वार्ता में कहा है की नवरात्र आने वाले है जिनको लेकर सभी को यह जानकारी दी जानी है की केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है की इस तरह की सामग्री का इस्तेमाल नही किया जाये जो पानी में धुल ना सके| मूर्तियों में इस्तेमाल की जाने वाली पेंटिंग इस तरह की हो जिनमे जहरीले रंगो का इस्तेमाल ना किया गया हो, इसके साथ जनता को जागरूक करने की भी जरूरत है| उन्होंने यह भी कहा की मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए जनपद में कुछ तालाब भी चिन्हित किये गये है, जिसमे जिन्हें मूर्तियों के विसर्जन के लिए इस्तेमाल किया जायेगा|
जिलाधिकारी ने यह भी कहा है की वर्तमान में गंगा इस कदर प्रदूषित हो गयी है की उसमे नहाने से इस तरह के चर्म रोग हो रहे है, जो किसी भी कीमत पर ठीक नही होते| उन्होंने कहा है गंगा एक्शन प्लान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के गंगा में गिरने बाले नालो को जंद ही बंद किया जायेगा जिसके लिए शासन को लिखकर भेजा गया है| श्री चौहान ने यह भी कहा की गंगा में मृत को स्नान करना भी किसी भी कीमत पर ऊचित नही है| इस लिए हमे खुद इस पर रोक लगाकर गंगा को निर्मल बनाने में सहयोग करना चाहिए करे|
जेएनआई के सबाल पर जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा है पुलिस के द्वारा जो लावारिश लाशे गंगा में फ़ेक दी जाती है इसके लिए पुलिस को लिखित आदेश जारी किये जायेगे| इसके बाद भी अगर कोई पुलिस कर्मी लाशो कोगंगा में फेंकता या विसर्जित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी|
दो अक्टूबर को गंगा किनारे लगेगी डीएम की पंचायत
जिलाधिकारी के कहा है की दो अक्टूबर को गंगा के किनारे रहने वाले गरीबो को फल वितरण के साथ साथ गंगा के किनारे ही एक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा| जिसमे गंगा से जुड़े हुई समस्याओ का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा| जिसमे सभी महत्व पूर्ण लोग मौजूद रहेगे|
इस दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज सिंधल आदि मौजद रहे|