भाजपा से गठबंधन के कारण बसपा नही लड़ी उपचुनाव : नरेश अग्रवाल

Uncategorized

nresh agrvalफर्रुखाबाद: उपचुनाव में मिली बड़ी जीत से उत्साहित सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने यंहा कहा की बसपा ने उपचुनाव में कोई प्रत्याशी नही उतारा उनका भाजपा से गुप्त गठबंधन हो गया था| लेकिन इससे सपा को कोई फर्क नही पड़ा सपा ने अपने बलबूते पर सबसे बड़ी जीत हासिल की है|
जनपद के एक व्यापारिक संगठन के कार्यक्रम में कायमगंज जाने से पूर्व बेबर रोड स्थित एक शीतगृह में पंहुचे नरेश अग्रवाल ने भाजपा व बसपा को आड़े हाथो लिया| उन्होंने सबसे पहले मोदी के स्मार्ट सिटी योजना को ही फर्जी करार दिया और कहा की वह केवल कोरी बाते ही करना जानते है| उन्होंने कहा की मोदी ने चुनाव से पहले जो बड़े किये थे उनमे से एक भी बाद पूरा नही कर पाये है| ना ही मंहगाई कम हुई ना ही काला धन बापस आया| इससे यह साबित हो गया की मोदी के बादे केबल कोरी कल्पना ही है|
वही उन्होंने उपचुनाव में मिली बड़ी जीत पर कहा की बसपा ने उप चुनाव में एक भी प्रत्याशी नही उतारा| बसपा ने भारतीय जनता पार्टी से समझौता कर लिया था| लेकिन बसपा के चुनाव ना लड़ने से सपा पर कोई फर्क नही पड़ा| उन्होंने कहा की आने बाले चुनाव में बसपा प्रदेश से पूरी तरह साफ हो जाएगी| इस दौरान मोहन अग्रवाल, राहुल जैन, विजय यादव, आदि मौजूद रहे|