शिक्षा में परिवर्तन की जरूरत: मिथलेश

Uncategorized

mithlesh 1फर्रुखाबाद: सीपी विद्या निकेतन की निर्देशक डॉ मिथलेश अग्रवाल ने कहा की वर्तमान में शिक्षा को और प्रभावी बनाने की जरूरत है| इस लिए शिक्षा में अभी और अधिक सुधार की जरूरत है| इस लिए हमे शिक्षा को लेकर जागरूक हो जाना चाहिए|
कायमगंज बाई पास स्थित सीपी विधामन्दिर में बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में बोलते हुए श्रीमती अग्रवाल ने कहा शिक्षा में परिवर्तन की बहुत अधिक जरूरत है| उन्होंने अपने विधालय के विषय में बताया की उनका विधालय अन्य विधालयो से थोडा भिन्न है| जिसमे शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी शिखाये जाते है| उन्होंने शिक्षा के विषय में बोलते हुए कहा की जिस तर्ज पर हमारे विधालय चल रहे है वह शिक्षा विश्व स्तरीय शिक्षा के मुकाबले हमे खड़ा नही कर सकती|
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट की बात कही है| और यह तभी सम्भव हो सकता है जब हम अपने बच्चो को किताबी ज्ञान के अलावा दक्षता ज्ञान भी प्राप्त करे|
विधालय के प्रधानाचार्य पी रथ ने कहा की शिक्षा के द्वारा जनपद में हम परिवर्तन लाना चाहते है| जो बच्चे अपने आप को बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताओ में असहाय समझते है उनके अन्दर एक विश्वास पैदा कर इस प्रतियोगी युग में वो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है| इस दौरान विधालय के इंचार्ज डॉ एनडी सिंह, योगेश चन्द्र तिवारी, आर के वाजपेयी आदेश अवस्थी, रुपेश गुप्ता, संजय गर्ग, सौरभ अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे |