एक नोट एक वोट का हिसाब ना होने पर बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष खफा

Uncategorized

bjp vimal katiyarफर्रुखाबाद: चुनाव के समय चलाये गये एक नोट एक वोट अभियान के तहत एकत्रित हुए धन का हिसाब अभी तक ना हो पाने से क्षेत्रीय अध्यक्ष खफा हो गये| उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को चार दिन का समय दिया गया है| वही चारो मोर्चो के अध्यक्षों को मण्डल अध्यक्षों की उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है|
आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में उलायी गयी सभी मण्डल अध्यक्षों व मोर्चा के पदाधिकारियों की क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल चन्द्र मिश्रा ने जमकर क्लास लगायी| उन्होंने कहा की चुनाव के बाद से पदाधिकारियों में शिथिलता आ गयी है| उन्होंने इस दौरान एक नोट एक वोट के माध्यम से एकत्रित किये गये धन का हिसाब माँगा तो सभी बंगले झाकने लगे|
बैठक में उन्हें पता चला की अभी तक के केबल तीन मंडलो शमशाबाद ग्रामीण, रोशनाबाद, बढ़पुर पूर्वी का ही हिसाब हुआ है| यह जानकारी होने पर उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को चार दिन की मोहलत दी और कहा की चार दिन के अन्दर सभी अपना हिसाब देदे| उन्होंने चारो मोर्चो के अध्यक्षों को चेतावनी देते हुए कहा की सभी अपने-अपने मण्डल अध्यक्षों की सूची दो दिन के अन्दर उपलब्ध कराये नही तो वह अपने को पद मुक्त समझ ले| इसके साथ ही उन्होंने सदस्यता अभियान की गति धीमी देख कर भी नाराजगी जताई|
इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव,सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, सुशील शाक्य, शमशाबाद के चेयर मैंन विजय गुप्ता, भाष्कर दत्त द्विवेदी नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ आदि मौजूद रहे|