26 लाख में वैष्णो देवी यात्रा के लिए बुक हुई स्पेशल ट्रेन

Uncategorized

dr rakesh tivariफर्रुखाबाद: माता वैष्णो देवी यात्रा में इस बार श्रधालुओ के लिए डॉ राकेश तिवारी ने पूरी ट्रेन ही बुक करायी है| जिसमे तकरीवन 15 सौ लोग एक साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर जायेगे|
भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाई गयी प्रेस वार्ता में बोलते हुए वैष्णो देवी मन्दिर के संस्थापक डॉ राकेश तिवारी ने कहा की मन्दिर के 16 वे वार्षिकोत्सव में इस बार कुछ अलग हट कर व्यवस्था की गयी है| उन्होंने कहा है की वैष्णो देवी यात्रा के लिए रेलवे से दो ट्रेने बुक करने की बात चल रही थी| जिसमे से एक ट्रेन को बुक कर दिया गया है| आने वाले 22 दिसम्बर को माता वैष्णो देवी यात्रा इसी ट्रेन से फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन से शाम तकरीवन 2 बजे प्रारम्भ होगी| जिसमे यात्रियों को बैठने के लिए तकरीवन 15 सौ सीटे है| प्रति यात्री 2000 हजार रूपये किराया लिया जा रहा है| जिसमे यात्री को भोजन मन्दिर कमेटी की तरफ से ही मिलेगा|
श्री तिवारी के पुत्र डॉ राहुल तिवारी ने बताया की 25 दिसम्बर को दो बजे शोभा यात्रा व उसी दिन कटरा( जम्मू) में रात्रि जागरण की भी व्यवस्था की गयी है| 27 दिसम्बर को यात्रा वापस होगी|
वही 25 सितम्बर को शहर में ही शोभा यात्रा निकालने की तैयारी भी चल रही है| उह्नोने कहा की 24 दिसम्बर को शोभा यात्रा निकाली जाएगी| 25 दिसम्बर को रात्रि जागरण किया जायेगा| जागरण में दूर -दूर से कलाकार आ रहे है|
इस दौरान प्रभु नन्दन तिवारी, राजेश शुक्ला, कौशलेन्द्र सिंह आदि भी मौजूद रहे|