मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस और गणपति भक्तो में संघर्ष, सीओ की जीप तोड़ी

Uncategorized

Lathi Charge 1फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में स्थापित गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए गंगा तट पर पहुंचे श्रद्धालुओं और पुलिस में जमकर संघर्ष हो गया| दोनों ओर से जमकर लाठीचार्ज और पथराव हुआ| गुस्साए श्रद्धालुओं ने सीओ की जीप के शेषे तोड़ डाले| वही लाठी चार्ज करके पुलिस ने पब्लिक को खदेड़ दिया| गणेश प्रतिमा को गंगा में विसर्जन से रोकने पर विवाद शुरू हुआ था| अंत में भूमि विसर्जन से ही गणपति भक्तो को काम चलना पड़ा|
Lathi Charge
सोमवार को गणपति विसर्जन का दिन था| फतहगढ़ से पूरे दिन गणपति की प्रतिमा को लेकर पूरे नगर में जलूस निकला गया और देर शाम घटियाघाट स्थित गंगा तट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंची| सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की सख्ती के बाद इस बार मूर्तियों को जल विसर्जन की जगह भूमि विसर्जन किया जाना था| इससे पहले भी प्रतिमाएं गंगा तट पर भूमि में ही विसर्जित की गयी है| लेकिन फतेहगढ़ के गणपति समर्थक गंगा में जल विसर्जन पर अड़ गए| पुलिस ने विरोध किया तो धरने पर बैठ सड़क जाम कर दी| इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर गणपति समर्थको को खदेड़ दिया| लाठी चार्ज से खिसियाए समर्थको ने पुलिस पर पथराव कर दिया और सीओ की जीप तोड़ डाली| खबर लिखे जाने तक मौके पर स्थिति सामान्य हो गयी और गणपति समर्थक मूर्ति को भूमि विसर्जन के लिए बनाये गए नियत स्थान पर ले गए| [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]