तनावपूर्ण माहौल के चलते पीएसी तैनात

Uncategorized

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) किसी अप्रिय घटना को रोकने हेतु कुंडपूरा व शेखपुर गांव में पीएसी तैनात कर दी गयी है| दो पक्षों के लोगो को जिलाधिकारी व एसपी ने थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया| लेकिन वार्ता विफल रही जिस पर दोनों पक्षों के लोगो से लिखित रूप से ले कर उन्हें जाने दिया गया है|
थाना क्षेत्र के दोनों गाँवो में जानवरो के खेत में घुसने को लेकर तकरीवन 15 साल पुराना विवाद चल रहा है| जिसमे कई वर्षो पहले हत्या भी हुई थी | जिसमे 15 लोगो को जेल भी जाना पड़ा था| जेल गये आरोपियो की बीते दिन जमानत हो गयी| जिससे गाँवो में फिर से स्थित तनावपूर्ण हो गयी| जानकारी होने पर दोनों गाँवो में पीएसी की एक टुकड़ी तैनात कर दी गयी है| शनिवार को समाधान दिवस में थाने आये जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सिंह ने दोनों पक्षों के लोगो के बीच समझौते का प्रयास किया लेकिन समझौता नही हो सका|
जिसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दोनों पक्षों के बलबीर उर्फ़ कल्लू प्रधान व सुरेश शुक्ला से लिखित रूप में ले लिया की कोई भी बारदात हुई तो उसके जिम्मेदार वह लोग होगे|