सखी आओ री श्याम श्याम सुन्दर जा रियो है

Uncategorized

RADHAA SHYAM SHAKTI MANDIRफर्रुखाबाद: भगवान श्याम के चरित्र के वर्णन मात्र से ही मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते है| राधाश्याम शक्ति मन्दिर में आयोजित प्रवचन समारोह में बोलते हुए डॉ मनमोहन गोस्वामी ने का की भगवान कृष्ण की लीला अलोकिक है| वह प्रेम का दूसरा रूप है| उन्होंने पृथ्वी पर अवतार लेकर हमे एक आदर्श रूप दिया है|
श्री गोस्वामी ने राधाकृष्ण के आपसी प्रेम व गोपियों के साथ उनके रास पर चर्चा की| उन्होंने कहा की गोपिया कहती है की जव व्रह्मा जी ने हमे आँखे दी जिनसे हम अच्छी अच्छी चीजो का दर्शन कर सकते है| भगवान कृष्ण जब गायो को लेकर जाते है तो हम लोग एक दूसरे को पुकारते है| की सखी आओ री श्याम सुन्दर जा रियो है| उन्होंने कहा की कलयुग की आयु चार लाख बत्तीस हजार वर्ष है जो की छोटा है अन्य युग तो इससे दो गुने है|
इस दौरान श्री गोस्वामी जी ने कृष्ण व गोपिकयो के विरह पर भी मर्मिक प्रवचन दिये जिन्हें सुन कर श्रोता भगवान के दरवार में अपना सर झुकाये बिना नही रह पाये|
इस दौरान सुरेन्द्र, रूद्र गुप्ता, रानू सिंह, धनीराम वर्मा, आशा वर्मा, अश्वनी कुमार, जितेन्द्र अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे|