जाम की झाम करने में हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक फंसे

Uncategorized

hmsफर्रुखाबाद: बीते दिन चौक पर बिजली संकट के बिरोध में जाम लगाने के मामले में पुलिस ने हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम सहित चार पर नामजद सहित 20-25 अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है| मामले की जाँच दरोगा मोहम्मद आसिफ को सौपी गयी है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
प्रदेश व जिले में चल रही बिजली के संकट के बिरोध में हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम के नेतृत्व में चौक पर चक्का जाम किया गया था| जिसमे प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी व मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया गया था| जिसके बाद जगर मजिस्ट्रेट श्रीनिवास तिवारी ने मौके पर पंहुच कर ज्ञापन लिया था और जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन भी दिया था| लेकिन जाम की झाम करने में पुलिस ने संगठन पर कार्यवाही कर दी है|
घुमना चौकी प्रभारी कौशलेन्द्र कुमार सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने हिन्दू महा सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम, राजेश मिश्रा, पिंकी मिश्रा, राम जी मिश्रा सहित 20-25 अज्ञात पर आईपीसी की धारा 143, 281, 341, व सयुक्त प्रान्त विशेष अधिकार अधिनियम 1932 व लोक सम्पत्ति निबारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी है|