प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर बीजेपी के साथ सपा ने भी की कदमताल

Uncategorized

bjpफर्रुखाबाद: प्रदेश में बढ़ रहे अपराधो को ना रोक पाने जनपद में आये दिन हो रही हत्याओ व लूट की घटनाओ पर लगाम नही लग पा रही है व जनपद में चरमरायी विधुत व्यवस्था से परेशान होकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने जिलाधिकारी से भेट कर ज्ञापन सौपा| वही सपा नेताओ ने जिलाधिकारी से इन्ही मुद्दों पर भेट की तथा खुद कानून व्यवस्था का अबलोकन करने की बात कही|
फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत के नेतृत्व में भाजपा नेताओ ने जिलाधिकारी से कहा की जनपद में अपराध बहुत बढ़ गया है| पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है| जनपद के नवाबगंज, मेरापुर, मोहम्दाबाद, अमृतपुर व कायमगंज में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है| पुलिस पैसे लेकर अपराधियों पर कोई कार्यवाही नही करती| पीड़ित को ही उल्टा फंसा दिया जाता है|
वही प्रदेश की ध्वस्त विधुत व्यवस्था पर भी बीजेपी नेताओ ने अपना तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की| बीजेपी नेताओ ने कहा की यदि इन मांगो पर ध्यान नही दिया गया तो भाजपा आन्दोलन करेगी|spaa इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार , पूर्व विधायक सुशील शाक्य,चेयर मैंन शमशाबाद विजय गुप्ता , पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, शैलेन्द्र राजपूत, भास्कर दत्त द्विवेदी, मिडिया प्रभारी दिलीप आदि लोग मौजूद रहे| इससे पूर्व बीजेपी नेताओ ने अमृतपुर विधान सभा को मजबूत करने के सम्बन्ध में पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के आवास पर बैठक की|
वही सपा नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता के साथ सपा नेताओ ने कानून व्यवस्था व बिधुत व्यवस्था पर जिलाधिकारी से मुलाकात की| वही चार दिन पूर्व शहर में निकली गयी एक यात्रा में माहौल बिगढ़ने का आरोप लगाया गया|