डॉ आर सिंह के अस्पताल में एडीएम व एसीएमओ ने बंद कमरे में की जाँच

Uncategorized

dr aar singhफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे जनपद के निजी चिकित्सालयों के छापे के दौर में मंगलवार को आवास विकास स्थित डॉ आर सिंह के अस्पताल में पंहुचे अपर जिलाधिकारी व अपर मुख्यचिकित्साधिकारी ने नर्सिंग होम के बंद कमरे में जाँच की घंटो बाद बाहर आये अधिकारियो ने अस्पताल को नोटिस जारी कर जुर्मना लगाने का आदेश दिया है|
अधिकारियो के पंहुचने पर डॉ आर सिंह व उनके कर्मचारियों ने उन्हें एक बंद कमरे में बैठाया| वही उन्होंने सभी महत्वपूर्ण अभिलेख चेक किये| तकरीवन एक घंटे से अधिक चले निरिक्षण के दौरान कमरे के अन्दर मिडिया का प्रवेश वर्जित कर दिया गया| निरिक्षण के बाद बाहर आये एडीएम ने बताया की अल्ट्रासाउंड से सम्बन्धित अभिलेखों में गडबडी मिली है जिसका उन्हें नोटिस देने के साथ साथ अर्थ दंड लगाया जायेगा|