युवक की गला दबा कर हत्या, आधा दर्जन चोटों के निशान भी मिले

Uncategorized

htyayaa 46फर्रुखाबाद(राजेपुर) एक युवक का शव बरामद होने से उसकी हत्या की आशंका जतायी जा रही है| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है| जिसमे गला दबकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है|
थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी दारापुर में रणवीर सिंह के खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ तो सनसनी फ़ैल लगी मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस ने जाँचपड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा| 26 वर्षीय युवक की लाश के गले पर निशान देखे जाने पर अनुमान लगाया गया था की उसकी हत्या गला दबा कर की गई। युवक का एक दांत भी टूटा हुआ था| मौके पर काले रंग की घिसी हुई फाइवर की चप्पले पड़ी थी। फ़िलहाल पुलिस शब के शिनाख्त का प्रयास कर रही है|
शव का पोस्टमार्टम डॉ प्रदीप सिंह ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की बजह गला दबने से श्वांस नली बंद होना बतायी गयी है| मृतक के शरीर पर तकरीवन आधा दर्जन चोटों के निशान भी पाये गये है|