निजी कालेजो से पैसे लेकर सरकारी कालेजो की विश्वविधालय नही बढा रहा सीटे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जनपद में वर्तमान में निजी कालेजो की बाढ़ सी आ गयी है| जिसके चलते सरकारी डिग्री कालेजो में सीटे नही बढाई जा रही है| खुद विश्वविधालय के कुलपति इसमे पैसे लेकर अपने हाथ काले किये हुए है| यह आरोप विधार्थी परिषद ने लगाकर कुलपति का पुतला जलाया और उनके खिलाफ नारे बाजी भी की|
बीते कई दिनों से जनपद के डिग्री कालेजो में प्रवेश को लाकर मारामारी मची हुई है| निजी कालेजो में सीटो की भरमार है| विधार्थी परिषद् के नगर मंत्री रानू दीक्षित ने कहा है की विश्वविधालय छात्रों के भविष्य से खिलबाड़ कर रहा है| उसे यह करने का कोई अधिकार नही है| पूर्व में भी कई बार जिलाधिकारी को इस समस्या से अबगत कराया जा चुका है| लेकिन किसी के कान पर अभी तक जू नही रेंगा | पदाधिकारियों ने कहा की यदि सरकारी कालेजो में सीटे नही बढ़ी तो विधार्थी परिषद् अनशन करेगा| इस दौरान विधार्थी परिषद् के पदाधिकारियों ने डीएन डिग्री कालेज के गेट पर कुलपति का पुतला फूंक दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की|
इस दौरान नगर सहमंत्री रूद्रप्रताप, रजत कटियार, महाविधालय प्रमुख राजीव चौहान, अंकित वाथम, अभय शरद कटियार, शशंक शेखर मिश्रा, ध्रुब त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे|