पांडेश्वरनाथ, लक्ष्मीनरायणमहादेव का भव्य श्रंगार

Uncategorized

sp bholebhole baba3फर्रुखबाद: शहर के विभिन्य शिव मंदिरों को दुन्हन की तरह सजाया गया| प्रात: सिविल जज सीनियर डिविजन पीके पाण्डेय ने आरती में हिस्सा लिया तो शाम को एसपी कृपा शंकर व उनकी पत्नी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पंहुच कर भोले की आरती में भाग लिया|
सभी मंदिरों में सजाबट का काम देर शाम तक चलता रहा| आवास विकास के भूतेश्वर महादेव के मंदिर में बर्फ की झांकी सजायी गयी| वही पांडेश्वरनाथ मंदिर व लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रंगार भी देखने लायक था| इस दौरान सिविल जज के साथ अवधेश दीक्षित, मनीष दीक्षित, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे| वही पुलिस अधीक्षक के साथ आरती में शहर कोतवाल सुनील कुमार यादव, जगदीश प्रकाश गुप्ता, मनोज मिश्रा, गोपीनाथ मिश्रा, विनोद गुप्ता, मनीष मिश्रा, राजू पाण्डेय आदि मौजूद रहे| देखे शहर के मन्दिरों का नजारा कैमरे की नजर से ………………..