झूला पड़ा कदम की डारी, झूलै कृष्ण मुरारी …………………..

Uncategorized

snskar bhartiफर्रुखाबाद: संस्कार भारती द्वारा आयोजित पावन उत्सव में साबन का अहसास दर्शको को जमकर कराया गया| जिसमे बच्चो ने विभिन्य स्वरूपों में नृत्य कर लोगो को भक्ति रस की गंगा में तैरा दिया| जिसमे दर्शको ने जानकर गोते लगाये|
nmish tandanशहर के कादरी गेट स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह का शुभारम्भ राधा कृष्ण के चित्र की आरती के साथ किया गया| इसके बाद भगवान शिव व पार्वती के स्वरूपों में नृत्य किया गया| जिसके बाद मेहदी लगाओ प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया| जिसमे विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया|
जिसके बाद राधा-कृष्ण बनाकर बच्चों ने “मनिहारी का वेष वनाया श्याम चूड़ी बेचने आया पर भी मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया| इस अवसर पर कवि ओम प्रकाश मिश्रा कंचन ने कहा की पावस के पदापर्ण पर जब आकाश में काले व रसीले बादल धिरने लगते है| जिससे ग्रीष्म की तपस एवं ताप लहरी से मुक्ति का आभास होता है|
कार्यक्रम का संयोजन भारती मिश्रा व रजनी लौगानी ने किया सुरेन्द्र पाण्डेय, मनोज मिश्रा, संजय गर्ग, विनय अग्रवाल, रिंकू पाण्डेय, रविन्द्र भदौरिया, निमिष टंडन आदि मौजूद रहे|