ब्रेकिंग न्यूज: कमालगंज चेयरमैंन के पति गिरफ्तार, अध्यक्ष राजबेटी फरार

Uncategorized

3फर्रुखाबाद: (कमालगंज) कस्बे की नगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखबार व उनके पति कृष्ण कुमार शंखबार के खिलाफ अदालत ने बारंट जारी किये थे| जिसपर पुलिस ने अध्यक्ष के पति को गिरफ्तार कर लिया| लेकिन मौका देखकर या यू कहीए की पुलिस को गच्चा देकर अध्यक्ष मौके से खसक गयी है| पुलिस उनकी तलाश कर रही है| बीते 13 अगस्त को नगर पंचायत कमालगंज में ईओ सर्वेश कुमार द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखवार के पति को बैठक में बैठने का विरोध करने पर बाहर बुलाकर चप्पलों से की गयी पिटायी के मामले में शासन के आदेश पर ईओ ने राजबेटी शंखवार व उसके पति कृष्ण कुमार सहित तीन लोगों पर थाना कमालगंज में रिपोर्ट दर्ज करायी है। चेयरमैंन पति कृष्ण कुमार बामसेफ के पदाधिकारी थे और बसपा कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार भी करते थे| सरकार बदलने के बाद शंखवार साइकिल पर सवार जरुर नजर आने लगे थे मगर उनके ये पैतरे काम नहीं आया| गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है|
पहले पूरा मामला जान ले ………..
तारीख 13 अगस्त 2013 को नगर पंचायत कमालगंज के ईओ सर्वेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी बहादुरपुर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज ने शासन द्वारा 319 पेज के भेजे गये आदेश के बाद कमालगंज थाने में नगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखवार पत्नी कृष्ण कुमार व कृष्ण कुमार पुत्र दिवारीलाल प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजीपुर निवासी इन्द्रा नगर कस्बा कमालगंज व रवीन्द्र मोहन बार्ड सदर निवासी कमालगंज के खिलाफ अपराध संख्या 225/13, धारा 186, 323, 504, 506, 353, 355, 470, 468, 467, 471, 406, 409 आईपीसी व लोक सम्पत्ति का नुकसान विवरण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज करायी।
जिसमे कहा गया था कि अभियुक्तगणों द्वारा वादी व अन्य नगर पंचायत कर्मचारियों पर दबाव बनाकर गलत तरीके से कार्य करवाने का प्रयास करना व गलत कार्य न करने पर गाली गलौज करना, बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष पति को न बैठने देने पर चप्पलों से वार करना, गलत तरीके से बिल आदि तैयार कर सामान खरीदना तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली गयी व सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।
ईओ द्वारा रिपोर्ट में कहा गया कि शासनादेश के आधार पर चुने हुए व्यक्तियों के अलावा किसी व्यक्ति के नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बैठने का अधिकार नहीं है। बल्कि 18 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में अध्यक्ष के पति के बैठने का विरोध करने पर रवीन्द्र मोहन द्वारा आफिस से बाहर बुलाया गया व चप्पलों इत्यादि से पीटा गया था| इसी मामले में अदालत से कार्यवाही की गयी है|
मुकदमे के बाद सीज किये गये थे नगर पंचायत के सभी अधिकार……………………………
तारीख 20 फरवरी 2014 ……. नगर पंचायत कमालगंज की चेयरमेन राजबेटी के भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिये गये थे| प्रदेश शासन ने राजबेटी शंखवार के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर थे| राजबेटी के खिलाफ पहले ही मुकदमा लिखाया जा चुका था और जाँच चल रही थी| बसपा से सपा में पाला बदलने के बाबजूद राजबेटी शंखवार के अध्यापक पति कृष्ण कुमार कोई जुगाड़ नहीं लगा पाये और अध्यक्षा पैदल हो गयी थी|
प्रदेश सरकार के नगर विकास के सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने चेयरमैन राजबेटी शंखवार के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिये थे। एडीएम ने शासन के 253 पेज के आदेश को तामील कराने के लिये कमालगंज थानाध्यक्ष को भी प्राप्त कराया गया था।
लेकिन किसी तरह कुछ दिन बाद राजबेटी ने सीज की कार्यवाहीं ख़त्म करा ली थी|
फिलाहाल पुलिस को चेयरमैंन की तलाश है| पुलिस गिरफ्तार कृष्ण कुमार को अदालत में पेश करेगी|