JNI का सनसनीखेज खुलासा: तस्वीरो में देखिये, जूते के शोरूम पर किसने और कैसे लूटे रुपये

Uncategorized

फर्रुखाबाद: एक तस्वीर जो लाख झूठ का तोड़ हो सकती है| एक तस्वीर जो शोरूम मालिक को झूठे मुकदमे लिखवाने के जुर्म में जेल पंहुचा सकती है| एक तस्वीर जो किसी को अपराधी बना सकती है| और एक तस्वीर जो बात का बतंगड़ बनाकर कानून व्यवस्था को ख़राब करने की कोशिश भी हो सकती है| रमजान के महीने में जूते की बिक्री बढ़ाने के लिए शोरूम को प्रचारित करने का तरीका भी हो सकता है फर्जी लूट मार दर्शाना| कुछ भी हो सकता है| करना है तो बस उन पुलिस वालो को जो लूट के समय वहां मौजूद थे और जिनके हाथो में मुकदमे की तफ्सीस है|
Action-Showroom-frji-loot
पिछले दिनों चौक बाजार में एक जूते के शोरूम में मारपीट का मामला जोर शोर से उठा| शोरूम मालिक की ओर से किये गए फायर से कई घायल हो गए थे| व्यापारी सब लामबंद हो गए| लिहाजा पुलिस को शोरूम मालिक रजत और रविश की ओर से लूट और मारपीट का मामला दर्ज करना पड़ा| अब बारी तफ्सीस की है|

शोरूम में CCTV लगे होने के कारण मारपीट का मामला भी स्पष्ट हो जायेगा अगर CCTV लगे होंगे तो या अब CCTV शायद हटा लिए गए होंगे| 1 लाख रुपये लूट का मामला पंकज शुक्ल और उनके साथियो पर लिखाया गया| मगर जेएनआई को जो सनसनीखेज तस्वीर हाथ लगी है उसमे तो माजरा ही दूसरा है| क्या दूकान में लूट खुद दूकान मालिक कर रहा है वो भी पुलिस की मौजूदगी में| तस्वीर खीचने वाले ने भी हाथ की सफाई दिखाते हुए कई तस्वीरें उतार दी| मारपीट हो जाने के बाद दुकान का शटर बंद करके काउंटर की गोलक में रखे रुपये खुद दूकान मालिक ने एक थैले में जल्दी जल्दी भूसे की तरह भरे और जाने कहाँ पंहुचा दिए| क्या कभी कोई व्यापारी दूकान की गोलक ऐसे खाली करता है| वैसे इसके बाद तो कोई लूट का मामला नहीं था क्योंकि पुलिस पहुंच चुकी थी| सुरक्षा भी कड़ी हो गयी थी| वारदात के बाद सबूतो से छेड़छाड़ किसकी निगरानी में हुई| ये बड़ा सवाल है? अगर लूट हो गयी थी तो उसके बाद उस जगह को पुलिस ने अपने कब्जे में क्यों नहीं लिया? घटना के बाद गोलक खुद खाली करके लूट का मामला तो नहीं बनाया गया? कई सवाल अनसुलझे है जिनके जबाब इन तस्वीरो के सामने आने के बाद पुलिस को भी देने होंगे| देखिये उस वक़्त की तस्वीरो में से कुछ बानगी-
Action-Showroom
अब गुनहगार कौन है इस बात का फैसला तो अभी पुलिस और बाद में अदालत को करना है| ये बात और है कि पंकज शुक्ल पर कई मुकदमे है| दबंग किस्म का व्यक्ति है| इसका मतलब ये तो नहीं कि खुद अपना माल लूट लो और इल्जाम दूसरे पर लगा दो| कम से कम तस्वीर तो यही चीख चीख कर कह रही है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]