बिजली कर्मी मीटर चेकिंग के नाम पे घर में घुसे तो खैर नही: सर्वोदय मंडल

Uncategorized

gopal babuफर्रुखाबाद: बिजली चेकिंग के नाम पर बिधुत विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ता के घर में घुस जाने को लेकर सर्वोदय मण्डल ने आबाज बुलंद की है| जिसके तहत उन्होंने अधीक्षण अभियंता से लिखित शिकायत की है| जिस पर उन्हें आश्वासन दिया गया है| संगठन ने कहा है की यदि चेतावनी देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई तो बड़ा आन्दोलन किया जायेगा|
जिला सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष गोपाल बाबू पुरवार के नेतृत्व में संगठन के लोगो ने जय नरायन रोड स्थित अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा गया है की उपभोक्ताओ द्वारा अपने बिल जमा कर दिये जाने के बाद भी पिछला बिल नये बिल में जुड़कर आ जाता है| जिससे उपभोक्ताओ को बिधुत बिभाग के चक्कर काटने पड़ते है| कर्मचारी ठीक करने के एबज में रकम लेते है| संगठन ने यह भी कहा है की भोलेपुर के बिजली कार्यालय में धूप, बरसात, से बचने के लिए को ठीक स्थान नही है न ही पेशाब करने के लिए कोई जगह बनी है|
वही संगठन ने यह भी आरोप लगाया है की विधुत विभाग द्वारा विधुत सम्बन्धी उपकरणों की खरीद पर बड़े पैमाने पर गोलमाल किया गया है| जिस की जाँच की मांग की गयी है|
इस दौरान संगठन के मंत्री लक्ष्मण सिंह, सर्वोदय मित्र मंडल के अध्यक्ष चन्द्रपाल वर्मा, गौरव गुप्ता, यदुनन्दन लाल गोस्वामी, डॉ सुरेन्द्र कटियार, अबधेश गुप्ता विधानद आर्य आदि मौजूद रहे |