शिक्षामित्रो की काउंसलिंग में जमकर फर्जीवाड़ा

Uncategorized

bsaफर्रुखाबाद: शासन के आदेश पर जनपद में चल रही शिक्षामित्रो की काउंसलिंग में जमकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है| जिसमे बीएसए के आदेश को भी ताक पर रख दिया गया है| बिना पत्रावलियो के ही काउंसलिंग की जा रही है| जिससे चयनकर्ताओ की जेबे खूब गर्म हो रही है| 80 प्रतिशत शिक्षामित्र पत्रावलियो के खो जाने की बात कह रहे है| फिर भी किस नियम के आधार पर काउंसलिंग हो रही है?

जनपद ने नगर क्षेत्र में शिक्षामित्रो की काउंसलिंग नगर संशाधन केंद्र पर चल रही है| जिसमे एबीआरसी शमसाबाद सुमित वर्मा, एबीआरसी बढ़पुर अनिल शर्मा व राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ की प्रधानाचार्य काउंसलिंग में चयन कर्ता है| काउंसलिंग के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लिखित आदेश जारी किये थे की काउंसलिंग में कार्यवाही रजिस्टर, एजेंडा, वरिष्टता की छायाप्रति शिक्षामित्रो के माध्यम से प्रस्तुत की जाये| लेकिन बीएसए के आदेश को ठेंगा दिखा कर काउंसलिंग प्रक्रिया में जमकर धांधली हो रही है| इस तरफ जादातर शिक्षामित्रो के पास पत्रावली उपलब्ध नही है| शिक्षामित्र पत्रावली विधालय से गायब होने की बात कर रहे है| पत्रावली ना दे पाने से शिक्षामित्रो से मोटी रकम बसूली जा रही है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]