बसपा ने बूथ मजबूत करने की जिम्मेदारी लोकसभा प्रभारियो को दी

Uncategorized

BSP  1फर्रुखाबाद: बीते लोक सभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद बसपा ने भी अपनी पार्टी की ढंग से ओवर हालिंग शुरू कर दी है| जिसके चलते जोनल क्वाडीनेटर ने लोक सभा प्रभारियो को हर बूथ पर अपने सजातीय बूथ प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिये है|
भोलेपुर के निकट एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकार्ता सम्मेलन में पंहुचे मुख्य अतिथि नौसाद अली जोनल क्वाडीनेटर ने कहा की बसपा में सभी समाज के लोगो का सम्मान है| उन्होंने बैठक में आये कार्यकर्ताओ को तेजी के साथ संगठन के कार्य में जुट जाने का पाठ पढ़ाया| उन्होंने यह भी कहा की संगठन को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है|
उन्होंने लोकसभा प्रभारियो से कहा की सभी लोकसभा प्रभारी अपने अपने बुथो पर अपने सजातीय बूथ प्रभारी की नियुक्ति करे| रस दौरान कमलेश भारती, राघवेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती, एमएलसी मनोज अग्रवाल, महेन्द्र कटियार, पूर्व व्लाक प्रमुख उमर खान, राजीव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे|