गिहार बस्ती में कमालगंज पुलिस की पाठशाला

Uncategorized

kotvlफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बुधवार को गिहार बस्ती में पंहुची थाना पुलिस ने चौपाल में पुलिस ने समाज के लोगो को जागरूकता का पाठ पढ़ाया| वही कहा गया की यदि दारू बनाने का काम बंद नही किया तो कार्यवाही की जाएगी|
बीते दिनों कमालगंज थाने पंहुचे पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष पाण्डेय ने गिहार बस्ती में चौपाल लगाने के निर्देश दिये थे| जिसके चलते थाना पुलिस ने ग्राम महरुपुर रावी में चौपाल लगाई| क्षेत्राधिकारी अमृतपुर कालूराम दोहरे ने चौपाल में मौजूद गिहार बस्ती के लोगो से कहा की वह दारु बनाना छोड़ दे| विभाग उनकी हर सम्भव मदद करेगा| बताते चले गिहार बस्ती लकूला व महरुपुर रावी दारू बनाने के काम में सबसे आगे है| छापे के समय पुलिस बरामद लहन नष्ट कर देती है| वही दुसरे दिन से यह दोबारा अपना कारोबार शुरू करती है|
इस दौरान थाना प्रभारी यतेन्द्र कुमार यादव, ग्राम प्रधान रेशमा देवी, पूर्व प्रधान पाल सिंह, भगवान दास, रमेश चन्द्रकली आदि मौजूद रहे|