आलू की महगाई पर पड़ताल- फर्जी किसानो के नाम से कोल्ड स्टोर में हुई जमाखोरी

Uncategorized

green alooफर्रुखाबाद: फुटकर सब्जी मंडी में अच्छा आलू 25 रुपये किलो पार हो चुका है| महगाई पर कंट्रोल करने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार ढिंढोरा पीट रही है| मगर फुटकर बाजार में आम आदमी के हाथ महगाई से जल रहे है| पिछले दिनों जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट में मंडियों और कोल्ड स्टोर में जाकर जाँच पड़ताल की थी मगर कुछ भी खास निकाल नहीं पाये| चतुर व्यापारियों के काकस को पढ़े लिखे नगर मजिस्ट्रेट तोड़ नहीं सके| कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी नहीं हो रही है इस कारण बाजार में आलू का भाव आसमान छू रहा है| मगर इन सबके पीछे एक बड़ा खेल है| खेल है फर्जी किसानो के नाम दर्शा कर कोल्ड में आलू का व्यापारियों द्वारा भण्डारण|

फर्रुखाबाद जनपद में कोल्ड स्टोर में किसानो से ज्यादा आलू व्यापारियों का है| कई बड़े कोल्ड मालिक तो आधे से ज्यादा खुद का कोल्ड किसानो के आलू की जगह खुद के आलू से भरते है| एक कोल्ड स्टोर मालिक ने नाम न खोलने की शर्त पर बताया कि आलू के भण्डारण में छदम किसानो का इस्तेमाल किया जाता है| किसानो के आलू को जबरिया बाजार में बिक्बया नहीं जा सकता| वहीँ दूसरी ओर आयकर जैसी मुसीबतो से बचने के लिए भी बड़े व्यापारी छदम किसानो के नाम व् पते से आलू का बड़ा भण्डारण करते है| आलू मंडी से लेकर कोल्ड स्टोर से निकासी के भाव इन्ही बड़े व्यापारियों के इशारे पर चलते है| सूत्रों के अनुसार कोल्ड स्टोर में दर्ज किसानो की ठीक से पड़ताल होने पर बड़े जमाखोरों का पर्दाफाश हो सकता है|

पिछले दिनों नगर मजिस्ट्रेट केवल पूछताछ कर चले गए| कानूनन वे भी किसी किसान के आलू को दबाब बनाकर बेचने के लिए नहीं कह सकते| मगर कोल्ड स्टोरों के दस्ताबेजों की गहन जाँच तो कर ही सकते थे| वैसे भी बड़े व्यापारियों पर हाथ डालने से बड़े अधिकारी बचते ही रहते है| जिसकी मार आम जनता पर पड़ती है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]