34 शिक्षक एबीआरसी पद से कार्यमुक्त, स्कूल में पढ़ाने के आदेश

Uncategorized

SSA-UPफर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी 34 सहायक बी आर सी को कार्यकाल पूरा होने पर कार्यमुक्त कर मूल पद पर स्कूल में योगदान करने के आदेश कर दिए है| ये 34 शिक्षक ए बी आर सी का कार्य देख रहे थे| इनका कार्यकाल ३० जून को समाप्त हो गया है| नए ए बी आर सी के चयन के लिए विज्ञापन कराया जा रहा है| परीक्षा और इंटरव्यू के बाद ही नए ई बी आर सी बन सकेंगे|

स्कूलों में मूल पदो पर योगदान करने के लिए बानी शिक्षको की सूची में ब्लाक नवाबगंज के इमरान शेर, शशिकांत शुक्ल, सुरेश चन्द्र सिंह, बालकृष्ण, नरेंद्र और वीरेंद्र सिंह है| राजेपुर ब्लाक के शिक्षक विनोद कुमार, मो ताहिर गिजाली, श्रीनिवास वर्मा और संदीप कुमार मिश्रा है| कमालगंज ब्लाक के विश्राम सिंह, विजय पल सिंह, पियूष कटियार और वीरेंद्र सिंह भी वापस अपने अपने स्कूलों में बच्चो को पढ़ाएंगे| शमसाबाद ब्लाक के शिक्षक मनोज कुमार दुबे, मनोज कुमार, मनोज कुमार गंगवार, और शिव कुमार सिंह शामिल है| कायमगंज ब्लाक के अथर खान, विनोद कुमार, बाकेलाल, आर्येंद्र सिंह, और चंद्रकांत दुबे भी वापस स्कूलों में भेजे गए है| बढ़पुर ब्लाक के शिक्षक चंद्रकांत शुक्ल, अजय कुमार सिंह, कमल किशोर, विश्वनाथ श्रीवास्तव, शिवकुमार पाल भी एबी आर सी पद से कार्यमुक्त कर दिए गए है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]