हिन्दू महासभा व नगरपालिका के बीच बसपा का हस्तक्षेप

Uncategorized

bsp 1फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी से ताल्लुक रखने वाले एमएलसी मनोज अग्रवाल व नगरपालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को एन दिनों हिन्दू महा सभा ने अपने रिडार पर ले रखा है| दोनों नेताओ के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी आ गयी है| पार्टी ने एलान किया है की अगर हिन्दू महासभा ने इस तरह का असंसदीय धरना समाप्त नही किया तो बसपा अपने तरीके से निपटेगी |
टाउनहाल पर नगरपालिका की काम चोरी के खिलाफ सप्ताहिक धरना कर रही हिन्दू महासभा के खिलाफ बसपा आ गयी है| ठंडी सड़क स्थित एक शीतगृह में बसपा के नेताओ ने प्रेस वार्ता की जिसमे कहा की वह खुलकर अपने दोनों नेताओ का सहयोग करेगे| उन्होंने कहा की जिस तरह से यह लोग कार्य कर रहे है वह नियम विरोधी है अगर हिन्दू महासभा ने इस तरह का कृत करना बंद नही किया तो बसपा अपने तरीके से निपटेगी| इस दौरान महेन्द्र कटियार, जवाहर सिंह गंगवार व रामनरेश गौतम आदि लोग मौजूद रहे|
वही दूसरी तरफ हिन्दू महासभा के धरने का आज दूसरा दिन था जिसने कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया| संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम ने कहा है की संगठन भ्रटाचार के खिलाफ नगरपालिका से लड़ाई लड़ रहा है| यदि बसपा को काम चोरो का साथ देना है तो फिर अपने आप को साफ छावी का ना बताये| इस दौरान नगर मंत्री मानू वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष रामजी मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|