लिंजीगंज बाजार दूसरे दिन भी बंद, व्यापरियों ने निकाला वाहन जूलूस

Uncategorized

vyaapariफर्रुखाबाद: बीते दो दिन पूर्व बुधवार की देर शाम नगर मजिस्ट्रेट ने लिंजीगंज में छापेमारी कर गुड की फैक्ट्री पकड़ी थी| सेम्पुल लेने के बाद गोदाम को सील कर दिया गया था| जिसके विरोध में व्यापरियों ने नगर से लेकर मुख्यालय तक वाहन जूलूस निकाल प्रदर्शन किया साथ ही साथ ज्ञापन भी सौपा|
शनिवार को दुसरे दिन भी लिंजीगंज बाजार में दुकाने नही खुली| जिससे थोक बिक्री में लाखो का नुकसान हो गया| वही व्यापरियों ने मुख्य बाजार से लेकर जिलामुख्यालय तक वाहन जूलूस निकाला| लिंजीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, उपाध्यक्ष आर्य भूषण के नेतृत्व में जब व्यापारी जिलाधिकारी से मिलने उनके कार्यालय में पंहुचे तो उनसे मुलाक़ात नही हो सकी जिस पर व्यापारियो ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा|
बाजार में पुरे दिन सन्नाटा पसरा रहा| इस दौरान प्रवेश गुप्ता, रामू, विशनू गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, वैभव गुप्ता, सुनील कुश्वाह, मनमोहन आदि सैकड़ो व्यापारी सड़को पर उतरे आये|