होटलों पर धडल्ले से हो रहा घरेलू सिलेंडरो का प्रयोग

Uncategorized

SILENDARफर्रुखाबाद: पूर्ति विभाग की मिली भगत के चक्कर में शहर में घरेलू गैस का धडल्ले से होटलों व ढावो पर प्रयोग किया जा रहा है| जिससे सिलेंडरो की भारी कमी देखने को मिल रही है|
शहर में बड़े पैमाने पर घरेलू गैस सिलेंडरो का पंजीकरण है| जिससे गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लम्बी-लम्बी लाइन लग जाती है और लोग शाम तक खी सिलेंडर ले पाते है| इस किल्लत की मुख्य बजह घरेलू सिलेंडर का प्रयोग होटलों व ढावो पर किया जाना है| इस काला बज्रारी में गैस एजेंसी के हाकर भी अहम भूमिका निभाते है| वह होटलों पर गैस सप्लाई करते है| इस कालाबाजारी में ऊपर से नीचे तक सब इस गैस की गर्मी में अपने हाथ गर्म करते है|
पुरे जनपद में प्रतिदिन 15 से 20 हजार घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग किये जा रहे है| जिससे आम जनता को मिलने वाले सिलेंडर को लेकर काफी समस्या का सामना करना पड़ता है| पड़े पैमाने पर की जा रही इस कालाबाजारी में कई सफेदपोश भी शामिल है| जिनके कारण भी सिलेंडर के इस काला बाजारी को रोकने के लिए प्रशासन बौना सबित हो रहा है|