एसडीएम ने कोआपरेटिव गोदाम में चीनी व अनाज का किया निरीक्षण

Uncategorized

SDMफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के आदेश पर कोआपरेटिव गोदाम सातानपुर पंहुचे एसडीएम ने अनाज की गिनती करने के साथ ही अवश्यक दिशा निर्देश दिये|
गोदाम में एसडीएम लवकुश त्रिपाठी ने गेंहू, चावल, चीनी के बोरो की गिनती की| उन्होंने बोरो के रखरखा के अवश्यक दिशा निर्देश एएम ओ विजय सिंह को दिये| श्री त्रिपाठी ने कहा की गोदाम में हर रखे अनाज व चीनी की गिनती करने के बाद प्रति दिन दीवार पर बोरो के पास उनकी संख्या अंकित कर दी जाये जिससे आने वाले व्यक्ति को रखे बोरो की संख्या जानने में कोई परेशानी ना हो|
इस दौरान डिप्टी आरएमओ अनुराग पाण्डेय भी मौजूद रहे|
अनाज मिलने के इंतजार में पूरे दिन गोदाम के बाहर बैठे रहे कई हेडमास्टर
मिडडे मिल के लिए गोदाम से राशन लेने आये कई विधालयो के हेडमास्टर सातनपुर गोदाम के बाहर बैठे रहे| दोपहर बाद तक उन्हें राशन नही दिया जा सका| जबकि सीधे विधालयो में ही राशन पंहुचने के आदेश है| जिस पर डिप्टी आरएमओ अनुराग पाण्डेय ने बताया की जिलाधिकारी ने कुछ दिनों पहले आदेश किये थे की विभाग अपना कोई प्रतिनिधि नियुक्त करे जिससे उनका राशन चेक ककर के दिया जा सके| नगर में कोटेदार के माध्यम से राशन ले जाने का कोई आदेश अब उनके पास नही है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]