पहले दिन ही दस विधालय बंद, 73 अध्यापक अनुपस्थित

Uncategorized

bsaफर्रुखाबाद: परिषदीय स्कूलो में शिक्षण सत्र के प्रथम दिन प्रशासन द्वारा चलाये गये चेकिंग अभियान में जनपद के दस विधालय बंद मिले जिनके अध्यापको का एक दिन का वेतन काटा गया| वही जनपद के कुल विधालयो में 73 अध्यापक अनुपस्थित पाये गये उनके ऊपर निलंबन की कार्यवाही की सम्भावना बनी हुई है|
जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार के आदेश पर जनपद के सभी अधिकारियो ने सभी व्लाको में अलग-अलग जाकर स्कूलो को चेक किया जिससे बेसिक शिक्षा विभाग की कलई खुल गयी| जनपद के कुल परिषदीय विधालयो में से 73 विधालयो के अध्यापक, शिक्षा मित्र व अन्य कर्मचारी गायब मिले जिन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है| नोटिस का जबाब संतोष जनक ना होने पर उनके खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही भी की जा सकती है|
वही 10 बंद मिले विधालयो के अध्यापको का एक दिन का वेतन काट कर दंडित किया गया है|