संकल्प दिवस के रूप में मना अखिलेश का जन्म दिन

Uncategorized

ramsevak stish spफर्रुखाबाद: प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 42 वा जन्मदिन सपा कार्यालय पर मंगलवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। सपाइयों ने सरकार की नीतियों की गांव के गरीब को जानकारी देने का संकल्प लिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री का जन्म दिन दीर्घायु दिवस के रुप में मनाया जाएगा।
पूर्व दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री सतीश दीक्षित व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में केक काट कर जन्म दिन के कार्यक्रम की शुरुआत| श्री दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा संचालित की जा रही कल्याण कारी योजनाओं को गांव के गरीब तक पहुंचाया जाएगा। ताकि योजना के पात्रों को लाभ मिल सके। सपा के जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा की हमे दीर्घायु दिवस के रूप में जन्म दिन मनाना चाहिए| जिसमें हम सभी मुख्यमंत्री की लंबी उम्र के लिए ईश्वर से कामना करे। महा सचिव मुन्ना यादव ने संचालन किया| पुष्पेन्द्र यादव, अफरोज अंसारी, रजत क्रांतिकारी आदि मौजूद रहे है|