माँ-बाप से बढ़कर संसार में कोई भी नही: जिलाधिकारी

Uncategorized

dm 3फर्रुखाबाद: प्रजापति व्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बीबीगंज पंहुचे जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार ने कहा की संसार में माँ-बाप से बढ़कर और कोई दूसरा नही हो सकता| उन्होंने आत्मा व परमात्मा के संयोग से जीवन में होने वाले परिवर्तन पर भी प्रकाश डाला|
जिलाधिकारी ने कहा की आत्मा परमात्मा के संयोग से परिवर्तन होता है जिस उद्देश्य के साथ हम जन्म लेते है और जिस उद्देश्य के साथ हम जन्म लेते है वह कोई नही जानता है|dm 2 जब हम कर्मक्षेत्र में आते है तव लक्ष्य को जानते है व कर्म करते हुए अभीष्ट को प्राप्त करते है| उन्होंने कहा की माँ-बाप से बढकर कोई नही होता उनका संरक्षण प्राप्त होता है और हम आगे बढ़ते है|
पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने कहा की लोग शरीर की सफाई के लिए बहुत कुछ करते है वही हम आत्मा की सफाई के लिए शुभ कार्य करे| उन्होंने कहा की सास-बहू व ननद की गलतियों को सुधारने का प्रयास करे ना की प्रताड़ित करे| समाज के निर्णय में सभी की सहभागिता होनी चाहिए|
इस दौरान केंद्र की संचालिका बीके मंजु व डॉ अनार सिंह ने भी अपने बिचार व्यक्त किये| कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव ने की| सुरेश चन्द्र गोयल, रामबाबू, मिथिलेश, रीता, डॉ आशा दुबे रोहित गोयल, सुरेंद्र सोमवंशी, भारत सिंह, संजय गर्ग, पप्पन मिंया, गुरु वचन सिंह आदि भी मौजूद रहे|